top of page
Search

गणेश नाईक ,जन्मदिन शुभेच्छा

rajaramdsingh
Aug 26
1 min read

*जन्मदिन-शुभेच्छा*

******************

मा. गणेश जी नाईक साहेब,

आमदार, ऐरोली विधान सभा

वन एवं पर्यावरण मंत्री, महाराष्ट्र शासन।


आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।


आप भाजपा, महाराष्ट्र के कद्दावर नेता हैं। इसके पहले भी आपने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार कुशलता से संभाला है।


आपके दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में नवी मुंबई महानगर पालिका ने हमेशा विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। इस बार भी आपने NMMC चुनाव में विरोधियों की चुनौतियां स्वीकार कर, भाजपा का महापौर बनाकर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है।


आपका *क्रिस्टल हाउस* आज मुंबई और नवी मुंबई वासियों के लिए तीर्थ स्थल के समान है। जहां हर वर्ग, हर भाषा और हर प्रांत के लोग अपने परिवार के सदस्य की तरह सम्मान पाते हैं। आपके जनता दरबार में लोगों की समस्या का तुरंत समाधान होना ,,आपकी लोकप्रियता को चार चांद लगाता है और यही कारण है कि आप लोगों के दिलों पर सदैव राज हैं।


आप *पालघर जिले के पालकमंत्री* के रूप में भी क्षेत्र का चौमुखी विकास कर रहे हैं।


भगवान आपको चिरायु, दीर्घायु, और यश प्रदान करें। आप इसी प्रकार जनसेवा के क्षेत्र में महाराष्ट्र का नाम रौशन करते रहें तथा लोगों के दिलों में रचे बसे रहें, क्योंकि


*करती जनता जिसे दिल से प्यार,*

*शुभेच्छा देने जिसे लगती कतार।*

*रहते सदा जो जन जन के दिल में,*

*तभी हैं आप नवीमुंबई के शिल्पकार।*


एक बार फिर जन्मदिन की अनंत शुभकामनाओं के साथ कहना चाहूंगा कि,,,,


*अनुभव का है भंडार अपार,*

*बने कई बार अलग अलग मंत्री,*

*जन्मदिन पर हम सबकी शुभेच्छा,*

*बनें महाराष्ट्र के अगला मुख्यमंत्री।*


सादर प्रणाम 🙏


*राजाराम सिंह,*

एक सामाजिक कार्यकर्ता

*दिनांक: 15 सितंबर 2026*

 
 
 

Recent Posts

See All
डॉ कुंवर हरिवंश सिंह,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ******************* *मा. डॉ. कुंवर हरिवंश सिंह जी,* आपके *75वें जन्म दिवस* की ढेरों बधाईयां एवं अशेष मंगलमय शुभकामनाएं। आप जैसे कर्मठ, शिक्षाविद एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित

 
 
 
रमेशदादा पाटिल को जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** *मा. रमेश दादा पाटिल साहेब* माजी आमदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,कोली महासंघ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। *आप हैं कोली समाज की

 
 
 
श्री गणेश जी नाईक को सेक्टर 19 तालाब पर छठपूजा के लिए अतिरिक्त सीढ़ी बनाने हेतु निवेदन

*सेवा में,* *माननीय श्री गणेश जी नाइक साहब* वन एवं पर्यावरण मंत्री, महाराष्ट्र शासन एवं क्षेत्रीय विधायक, बेलापुर विधानसभा नवी मुंबई *विषय:* कोपरखैरणे सेक्टर-19 स्थित तालाब पर छठ पूजा हेतु अतिरिक्

 
 
 

Comments


bottom of page