अरुण बंकुल ,,जन्मदिन शुभेच्छा
*जन्मदिन-शुभेच्छा*
****************
*परम आदरणीय श्री अरुण कुमार जी,*
आपको अवतरण दिवस के पावन अवसर पर जन्मदिन की हार्दिक बधाईयाँ एवं शतायु होने की मंगलमय शुभकामनाएं।
*आप ज्ञान के हैं सागर, सेवा के आधार* ,
*साहित्य को दी ऊँचाई, कलम है हथियार* ।
*हों शतायु पाएं निरोगी काया बरसे आप पर ,*
*परिवार संग समाज का भी,सदैव अद्भुद प्यार* ।।
*बंकुल* की पावन धरा और *मालीघाट, मुजफ्फरपुर* के गौरव,,,श्री *अरुण बाबू* ,,,आप बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। *MBA, MFIL, होम्योपैथी* की उपाधियों के साथ-साथ अनेकानेक *पुस्तकों का अंग्रेज़ी में भी आपने अनुवाद* किया है, किन्तु आपकी पहचान एक *प्रकांड हिंदी विद्वान* के रूप में है। आपकी *असंख्य पुस्तकें और उपन्यास* हिंदी साहित्य की अमूल्य निधि हैं।
*SBI* के *AGM* पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी, आप समाज सेवा में निरंतर रत हैं। अपने क्षेत्र के होनहार बच्चों को *निःशुल्क शिक्षा* देकर आप राष्ट्र निर्माण का जो कार्य कर रहे हैं, वह अपने आप में अद्वितीय है। अपने भाई के जीवन रक्षा हेतु *उनका किडनी ट्रांसप्लांट* कराना आपके त्याग, समर्पण और अनुज प्रेम का एक अनुपम उदाहरण है जिसे इतिहास के *स्वर्णिम अक्षरों* में लिखा जायेगा ।
*पुष्पा दीदी* जैसी प्राचार्य जीवन संगिनी, *MD* पुत्री-जमाई और आपकी *नन्हीं नातिन* के स्नेह से आपका जीवन सदैव आनंदित रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि माँ सरस्वती की कृपा दृष्टि सदैव आप पर बनी रहे और आपकी लेखनी युगों युगों तक समाज को आलोकित करती रहे।
पुनः एकबार जन्मदिन की अनंत शुभकामनाओं के साथ,,,,,
*सादर स्नेह सहित*
*सिंह गीता एवं राजाराम*
*2 अगस्त 2026*
Comments