चांदनी चमके बनकर चंदा
*स्नेहिल अभिनंदन-पत्र**
**********************
*प्यारी बिटिया चांदनी,*
आपका नाम *"चांदनी"* है - जिसका अर्थ है *शीतल, उज्ज्वल, मन को शांति देने वाली चांद की रोशनी* और आज से हम आपको एक और नए उपनाम से संबोधित करने जा रहे हैं ,,,,वह है *"चंदा"*।
*"चंदा"* शब्द में जितनी मिठास है, उतनी ही *पवित्रता, मासूमियत और अपनापन* भी,,,, । जैसे आकाश का *चंदा* सबको शीतलता देता है, वैसे ही आप भी अपने *मधुर स्वभाव, हंसमुख अंदाज़ और शालीन व्यवहार* से सबके मन को मोह कर शीतलता प्रदान करती रहो ।
आप *बुद्धिमान, संस्कारी, आज्ञाकारी और होनहार बालिका हो। आपकी आँखों में सपनों की चमक* है और दिल में रहता है *सबके लिए प्यार*।
आज से आप हमारे घर की *चांद* हुई और हम सब आपको " *चंदा* " कहकर संबोधित करेंगे । आशा है यह उपहार आपको अवश्य पसंद आयेगा और आप इसे सहर्ष स्वीकार करेंगी । जब भी कोई आपको " *चंदा* " कहे तो समझ जाना वे आपको बहुत प्यार करते हैं ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप *चांदनी जैसी उज्ज्वल, चंदा जैसी शीतल, और सूरज जैसी तेजस्वी* बनें । जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनें तथा मैके एवं ससुराल का नाम सदैव रोशन करें ।
*ध्यान रहे: प्रमाण पत्र पर आपका नाम "चांदनी" ही रहेगा, "चंदा" सिर्फ घर में बोले जाने वाला *प्यार* का उपनाम है।
एक बार फिर हमारी प्यारी *"चंदा बिटिया"* को ढेर सारा प्यार, अशेष मंगलमय स्नेहाशीष तथा ढेर सारा आशीर्वाद ।
आपका हीं
राधा देवी एवं द्वारिका लाल सिंह (दादी- दादा)
तथा गीता एवं राजाराम सिंह (माता- पिता )
*"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को चंदा सा मान बढ़ाओ"* 🇮🇳
Comments