चि.मनीष एवं सौ.काजल को शादी की शुभकामना
*अभिनंदन-पत्र*
*****************
*चि. मनीष एवं सौ. काजल,*
आप दोनों के *पावन परिणय* की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं 🎊💐
22 जून 2026 का दिन आपके जीवन का सबसे सुंदर और अविस्मरणीय दिन है। विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो संस्कारों और दो आत्माओं का पवित्र बंधन होता है।
*प्रिय मनीष जी,*
आपके माता-पिता *प्रयागराज की पवित्र माटी* में पले-बढ़े हैं और *नवी मुंबई इनकी कर्मभूमि* रही है। होटल मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आपका योगदान तो अविस्मरणीय है ही, साथ ही आपके माता-पिता ने भी जो त्याग और परिश्रम किया है उसे शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है , तब जाकर आज आप *किसी विदेशी कंपनी के क्रूज* पर या रिलायंस ग्रुप ऑफ कम्पनीज जैसे नामचीन कंपनी में कार्यरत हैं।
संगम नगरी के संस्कार और मुंबई की मेहनत को साथ लेकर आपने देश-विदेश में भारत का नाम रौशन किया है। इसलिए हम सभी को आप पर गर्व है।
*प्रिय काजल,*
आप जैसी संस्कारवान और समझदार जीवनसंगिनी पाकर मनीष का जीवन और भी समृद्ध हुआ है और आगे भी रहे, ऐसी हम कामना करते हैं।
माँ गंगा, यमुना और सरस्वती की तरह आप दोनों के जीवन में भी प्रेम, पवित्रता और समृद्धि की त्रिवेणी बहती रहे । जैसे प्रयागराज "संगम" का प्रतीक है, वैसे ही आप दोनों का जीवन भी एक-दूसरे के साथ "सुख-दुख के संगम" में हमेशा एक रहे।
*श्री सिद्धिविनायक* और *माँ विंध्यवासिनी* आपको जीवन की हर ऊँचाई दें। चाहे समुद्र की लहरें हों या जीवन की राहें, आप दोनों हमेशा साथ-साथ सदैव आगे बढ़ें और अपने माता-पिता का नाम रौशन करें।
एक बार फिर **नव दंपति को* *आत्मिक अभिनंदन एवं ढेरों बधाईयां* । ईश्वर आपकी जोड़ी सदा सलामत रखे।
*स्नेह सहित*
*आपके शुभचिंतक*
*सिंह गीता एवं राजाराम*
*कोपरखैरणे, नवी मुंबई*
Comments