top of page
Search

तारीख पर अनुपस्थित होने पर तहसीलदार को सूचना पत्र

rajaramdsingh
Jul 6
1 min read

*सेवा में,*

*श्रीमान तहसीलदार एवं न्यायिक दंडाधिकारी महोदय*

*तहसील कार्यालय, तला*

*जिला - रायगढ़, महाराष्ट्र*


*विषय:* महाराष्ट्र शासन द्वारा "रेड अलर्ट" जारी होने एवं अति वृष्टि के कारण सड़क यातायात बाधित होने के फलस्वरूप दिनांक 07/07/2026 को निर्धारित तारीख पर उपस्थित न हो सकने के संबंध में।


*महोदय,*


सविनय निवेदन है कि प्रकरण *श्री प्रदीप भीखू थोंबरे विरुद्ध बिमलकांत झा एवं राजाराम सिंह* - मौजा कासेखोल, तहसील तला, जिला रायगढ़ में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक *07/07/2026* को सुनवाई हेतु उपस्थित होने की तारीख नियत की गई थी।


परंतु अत्यंत खेद के साथ सूचित करना है कि महाराष्ट्र शासन द्वारा भारी से अति भारी वर्षा के कारण *"रेड अलर्ट"* जारी किया गया है। जिसके चलते नवी मुंबई से तला तक का सड़क यातायात पूर्णतः बाधित है। भारी जलभराव एवं लैंडस्लाइड के कारण इस तारीख पर न्यायालय में उपस्थित होना हमारे लिए संभव नहीं है।


अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण में हमारी अनुपस्थिति को क्षमा करते हुए अगली सुनवाई की तारीख प्रदान करने की कृपा करें। साथ ही इस बीच प्रकरण की सुनवाई को स्थगित रखने की कृपा करें।


हमने आज दिनांक 06/07/2026 को दूरभाष पर आपके कार्यालय के *श्री भालचंद्र साहेब* को भी इसकी टेलीफोनिक सूचना दे दी है।


*प्रार्थीगण*

1. बिमलकांत झा

2. राजाराम सिंह

निवासी: नवी मुंबई, महाराष्ट्र

संपर्क: 8850001327


*दिनांक: 06/07/2026*

*स्थान: नवी मुंबई*

 
 
 

Recent Posts

See All
डॉ कुंवर हरिवंश सिंह,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ******************* *मा. डॉ. कुंवर हरिवंश सिंह जी,* आपके *75वें जन्म दिवस* की ढेरों बधाईयां एवं अशेष मंगलमय शुभकामनाएं। आप जैसे कर्मठ, शिक्षाविद एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित

 
 
 
गणेश नाईक ,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** मा. गणेश जी नाईक साहेब, आमदार, ऐरोली विधान सभा वन एवं पर्यावरण मंत्री, महाराष्ट्र शासन। आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आप भाज

 
 
 
रमेशदादा पाटिल को जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** *मा. रमेश दादा पाटिल साहेब* माजी आमदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,कोली महासंघ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। *आप हैं कोली समाज की

 
 
 

Comments


bottom of page