top of page
Search

आत्मज प्रिंस को जन्मदिन शुभेच्छा

rajaramdsingh
Jul 2
2 min read

Updated: Jul 5


*मेरे आत्मज प्रिंस,*

*जन्मदिन की अशेष मंगलमय शुभकामनाएं* ❤️

07 जुलाई 1995 की वह सुबह आज भी मेरी आँखों में रची-बसी है, जब पहली बार तुझे,गोद में लिया था हमने ,,, लगा था,, जैसे भगवान ने अपनी सारी खुशियाँ हमारी झोली में डाल दी हों। आज भले ही तू 31 साल का हो गया है, लेकिन मेरे लिए तो तू वही नन्हा-मुन्ना, नटखट, दिल का टुकड़ा है।

शास्त्रों में 7 अंक को अत्यंत शुभ माना जाता है बेटा, इसीलिए तो सात सुर, सात रंग, सप्तऋषि, और सात फेरे होते हैं । भगवान ने भी तेरे जन्म के लिए *07/07* की तारीख चुनी। ये इत्तेफाक नहीं बल्कि ऊपर वाले का इशारा है कि तेरा जीवन भी सात रंगों से सजकर सदैव खुशहाल रहे और हर कदम पर कामयाबी तेरे साथ चले।

पिल्लै कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से लेकर *स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ बिंघमटन, न्यूयॉर्क* के हॉस्टल तक का तेरा सफर हमने धड़कते दिल से देखा है। GRE/TOEFL की रात-रात भर की पढ़ाई, MS की डिग्री और आज अमेरिका में तेरी कामयाबी... बेटा ! तूने हर कदम पर हमारा सिर गर्व से ऊँचा किया है। सात समंदर पार रहकर भी,अपनी मिट्टी के संस्कार और अपनापन के विचार नहीं छोड़े हैं तूने , जो हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

कई सावन के बाद,आज अनुज रवि के साथ तुम,अपने जन्मदिन पर, हमारे बीच मौजूद हो, जो सोने पे सुहागा है। हृदय के टुकड़े को अपने पास देख एक माँ बाप को कितनी खुशी होती है उसे शब्दों में बयाँ करना असंभव है !!! याद रखना :


*पर खोलने पर जमाना उड़ान देखता है,*

*जमीन पर बैठकर पूरा आसमान देखता है।*

*तूफानों से लड़कर जो साहिल पे आ जाए,*

*उसी में माँ-बाप अपना अरमान देखता है।।*


तुमने न सिर्फ तूफानों से लड़कर अपनी मंजिल पाई है बल्कि अपने माँ-बाप की हर ख्वाहिश भी सदैव पूरी की है। तुम्हारे अवतरण दिवस पर आज हम बस इतना कहना चाहेंगे कि :


*सात समंदर पार रहकर भी दिल के बिल्कुल पास है तू,*

*07/07 को अवतरित होना अहसासे खास है तू।*

*किए बहुत इन्तज़ार हमने पुजे अनेकों देवी देवता ,*

*खत्म करो इन्तज़ार सातफेरों का सबके दिलों का आस है तू ।।*


सिद्धिविनायक से प्रार्थना करता हूं कि वह तुझे लंबी उम्र दें,अच्छी सेहत दें,खूब तरक्की दें और दुनिया की हर खुशियाँ तेरी झोली में डाल दें। तू जहाँ भी रहे आबाद रहे ,कामयाब रहे । इन्हीं अनंत शुभकामनाओं के साथ एक बार फिर *जन्मदिन की ढेरों बधाईयां,,*


*सिंह गीता एवं राजाराम*

(मम्मी-पापा ) संग समस्त परिजन

*07/जुलाई/2026, नवी मुंबई*

 
 
 

Recent Posts

See All
डॉ कुंवर हरिवंश सिंह,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ******************* *मा. डॉ. कुंवर हरिवंश सिंह जी,* आपके *75वें जन्म दिवस* की ढेरों बधाईयां एवं अशेष मंगलमय शुभकामनाएं। आप जैसे कर्मठ, शिक्षाविद एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित

 
 
 
गणेश नाईक ,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** मा. गणेश जी नाईक साहेब, आमदार, ऐरोली विधान सभा वन एवं पर्यावरण मंत्री, महाराष्ट्र शासन। आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आप भाज

 
 
 
रमेशदादा पाटिल को जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** *मा. रमेश दादा पाटिल साहेब* माजी आमदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,कोली महासंघ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। *आप हैं कोली समाज की

 
 
 

Comments


bottom of page