प्रिय कुशवाहा बंधुओं
*प्रिय साथियों एवं कुशवाहा बंधुओं,*
*जय बिहार* 🇮🇳
पिछले चुनाव में जो भी परिणाम आया, उसे हमें सिर झुकाकर स्वीकार करना चाहिए लेकिन निराशा नहीं, समीक्षा और संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
*माननीय सम्राट चौधरी जी* ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए जिस मेहनत से संगठन खड़ा किया, गरीबों की योजनाएं घर-घर पहुंचाईं, और बिहार को केंद्र में मजबूत आवाज दी - उसे कोई नकार नहीं सकता।
सम्राट जी हमारा प्रतिनिधित्व नहीं, हमारी आवाज हैं। उन्होंने विधानसभा से लेकर दिल्ली तक पिछड़ों, किसानों और कुशवाहा समाज की बात पूरी ताकत से रखी है।
हार का ठीकरा एक व्यक्ति पर नहीं फोड़ा जाता। इसमें संगठन, समन्वय और कुछ स्थानीय कारण भी होते हैं । आज कुछ लोग समाज को तोड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन याद रखिए, वृक्ष तभी बड़ा होता है जब आंधी आए।
अब समय है एकजुट होने का। सम्राट जी के नेतृत्व में हम फिर से जमीन पर जा सकते हैं ,कार्यकर्ता से मिल सकते हैं, हर घर तक पहुंच सकते हैं , और जनता का विश्वास फिर से जीत सकते हैं ।
क्योंकि बिहार को स्थिरता चाहिए, विकास चाहिए और वो सम्राट जी के नेतृत्व में ही संभव है।
अगर सम्राट जी कमजोर हुए, तो समाज की आवाज भी कमजोर हो जाएगी । इसलिए आलोचना बाद में पहले अपने नेता और अपने समाज के साथ खड़े हों।
*एक हैं तो नेक हैं*
*जय कुशवाहा,जय सम्राट जी 💪*
*आपका*
*राजाराम सिंह*
नवी मुंबई /उजियारपुर विधान सभा
Comments