रेखा संजीव की वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं
Updated: Jun 20
*वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं*
********************************
*प्रिय रेखा एवं संजीव जी,_*
शादी की 23वीं सालगिरह की बहुत-बहुत बधाईयां।
साढ़ू भाई, आपने तो कमाल ही कर दिया। टेकनारी जैसे छोटे गांव से निकलकर बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर तक का सफर आसान नहीं होता !!! तीर्थराज से जामनगर, फिर प्रयागराज और अब मोदी जी का पैतृक गांव वडनगर। बैंक ने खूब घुमाया आपको, ट्रांसफर पर ट्रांसफर दिए, पर आपने एक ट्रांसफर कभी नहीं होने दिया - _रेखा का ट्रांसफर_ 😁 23 साल से रेखा ने आपको घर का 'सीनियर मैनेजर' बनाकर रखा है और आपने भी खूब ईमानदारी से 'रिपोर्टिंग' की है, जो असली बैलेंस शीट है रिश्तों की।
_आप के बच्चे, हमारे भी बच्चों के जैसे ही हैं। शुभम_ अब इंजीनियर बन रहा है और _बिटिया पिहू_ तो स्कूल में नाम रोशन करेगी। प्रयागराज में संगम के किनारे आपका आशियाना, आपके सकारात्मक सोच, दूरदृष्टि एवं कमरतोड़ मेहनत का प्रतिफल है। गंगा मैया के किनारे - अपने सपनों का सुंदर महल, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता !!!
हमारी तरफ से रेखा एवं संजीव जी को पुनः एकवार शादी की 23वीं वर्षगांठ पर ढेर सारा प्यार एवं आशीर्वाद देते हुए कहेंगे,,,,, कि,, ,,,
23 साल का ये खूबसूरत सफर
हँसी-खुशी यूँ हीं चलता रहे,
प्रेम प्यार की ये मजबूत डोर
जन्म - जन्मांतर तक बना रहे।
शुभम - पिहू की कामयाबी ,,,,,
जीवन में चार चाँद लगाए ,
सिल्वर जुबली विवादोत्सव की
तीर्थराज प्रयागराज में मनायें ।।
धन्यवाद
आपका हीं अपना
सिंह गीता & राजाराम
नवी मुंबई , महाराष्ट्र
27 जून 2026
Comments