top of page
Search

सम्मान पत्रविधायक अजय कुमार

rajaramdsingh
Jun 26
2 min read

*|| सम्मान पत्र ||*


*परम आदरणीय श्री अजय कुमार जी*

विधायक, विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र सह

प्रदेश अध्यक्ष, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), बिहार

*श्रीमान विधायक साहब ,*

आज दिनांक 27 जून 2026 को नवी मुंबई स्थित हमारे निवास पर आपके शुभागमन के पावन अवसर पर हम सपरिवार आपका हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन करते हैं।

आप उस पुण्य भूमि *बिहार* से पधारे हैं जो *जगत जननी माँ जानकी* की जन्मस्थली है। *यह वही बिहार है जिसने पारब्रह्म, ब्रह्मांड नायक प्रभु श्रीराम को जानकी देकर, सीताराम बनाकर पूर्ण किया था।* वह मिट्टी जहाँ *देवाधिदेव महादेव* ने अपने अनन्य भक्त *महाकवि विद्यापति* के यहाँ 'उगना' बनकर चाकरी की थी।

यह वही भूमि है जहाँ *दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी* का अवतरण हुआ और *जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर* ने जन्म लिया। जिस मिट्टी ने *स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद* को जन्म दिया।

आप उस मिट्टी के फूल हैं जहाँ *सम्राट अशोक* जैसा चक्रवर्ती राजा हुआ था और अपनी *पाटलिपुत्र वर्तमान के पटना* को अपनी राजधानी बनाया था । *छठ महापर्व* का शुभारंभ भी बिहार के मुंगेर में मुद्गल ऋषि के आदेश पर शुरू हुआ था जहां राम और सीता के द्वारा पहली बार इसे मनाया गया था जो आज विश्व पटल पर सूर्योपासना का सबसे बड़ा लोकपर्व है । यह वही भूमि है जो ओजस्वी वाणी वाले *राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर'* की जन्मस्थली भी है।

आप पूर्व मुख्यमंत्री,जननायक श्री *कर्पूरी ठाकुर* जी जैसी शख्सियत और बिहार कोकिल स्वर्गीय *शारदा सिन्हा** जैसी सुर-साधिका को जन्म देने वाली *समस्तीपुर की माटी* के सपूत हैं तथा गौरवशाली परंपरा के वाहक होते हुए आप पिछले दो बार से यशस्वी विधायक बनकर *विभूतिपुर* की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । *2025 के विधानसभा चुनाव में आप CPM के इकलौते विजयी विधायक* बने और आज *प्रदेश अध्यक्ष* के रूप में बिहार के वंचितों-शोषितों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। आपकी सादगी, सिद्धांतों के प्रति निष्ठा एवं जनसेवा की भावना हम सबके लिए अनुकरणीय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप समस्तीपुर के नवोदित सितारे *वैभव सूर्यवंशी* की भांति राजनीति छक्के मार विरोधियों के दांत खट्टे करते हुए बिहार का नाम विश्व पटल पर यूं ही रोशन करते रहेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और बिहार की मिट्टी का मान इसी प्रकार बढ़ाते रहें।

सादर आभार सहित

आपका स्नेही

राजाराम सिंह

संपादक, हिंदी पत्रिका 'तरकश',

प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा बिहार प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र सह जन्मभूमि (बेलारी ) उजियारपुर एवं कर्मभूमि नवी मुंबई, महाराष्ट्र का एक जन सेवक तथा समस्त कुशवाहा परिवार, नवी मुंबई


स्थान: नवी मुंबई ,,,दिनांक: 27 जून 2026

 
 
 

Recent Posts

See All
डॉ कुंवर हरिवंश सिंह,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ******************* *मा. डॉ. कुंवर हरिवंश सिंह जी,* आपके *75वें जन्म दिवस* की ढेरों बधाईयां एवं अशेष मंगलमय शुभकामनाएं। आप जैसे कर्मठ, शिक्षाविद एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित

 
 
 
गणेश नाईक ,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** मा. गणेश जी नाईक साहेब, आमदार, ऐरोली विधान सभा वन एवं पर्यावरण मंत्री, महाराष्ट्र शासन। आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आप भाज

 
 
 
रमेशदादा पाटिल को जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** *मा. रमेश दादा पाटिल साहेब* माजी आमदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,कोली महासंघ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। *आप हैं कोली समाज की

 
 
 

Comments


bottom of page