स्नेहलता एवं बिमलकांत झा जी को शादी के वर्षगांठ पर शुभकामना पत्र
अभिनंदन-पत्र
************
सेवा में,
श्रीमती स्नेहलता एवं श्री बिमलकांत झा जी,
आप दोनों को शादी की वर्षगांठ के पावन अवसर पर हृदयतल से बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
*स्नेहलता जी,* आप एक आदर्श गृहिणी हैं। आपके स्नेह, समर्पण और संस्कारों से ही आपका घर स्वर्ग बना है। परिवार की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, और आप उसे पूर्णनिष्ठा से निभा रही हैं।
*बिमलकांत जी,* आप दो-दो हॉस्पिटल का दायित्व संभालकर भी समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। डॉक्टर न होते हुए भी आप पर्दे के पीछे रहकर हजारों मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपकी कर्मठता वंदनीय है।
आप दोनों की जोड़ी सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। एक ओर घर को संभालने वाली ममता है, तो दूसरी ओर समाज के स्वास्थ्य की चिंता करने वाला समर्पण।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आप दोनों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें। आप दोनों का आशीर्वाद सदैव अपने प्यारे संतान पर भी बना रहे और वे भी माता-पिता के आदर्शों पर चलकर देश और समाज का नाम रौशन करें।
आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम, विश्वास और साथ के रंगों से सदा महकता रहे। आने वाली हर वर्षगांठ आप इसी हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।
अंत में एक बार पुनः वैवाहिक वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहना चाहेंगे कि ,,,,,
गृहस्थी में ममता की छाया,
हॉस्पिटल में सेवा की काया ।
स्नेहलता-बिमलकांत जी, आप
आदर्श दाम्पत्य की हैं परिभाषा ।।
सधन्यवाद,
सादर स्नेह सहित,,,,,,,,
सिंह गीता एवं राजाराम
दिनांक 26 अप्रैल 2026
Comments