top of page
Search

हंसी खुशी रेस्टोबार को शुभकामना

rajaramdsingh
Jun 11
1 min read

॥ श्री गणेशाय नमः ॥

शुभकामना पत्र


श्री नंद किशोर गोस्वामी जी,

"हंसी-खुशी रेस्टोरेंट & बार" के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।


आज का दिन अत्यंत शुभ है जब आप मुंबा देवी एवं सिद्धिविनायक की पावन नगरी में, हिंदी भाषियों के मसीहा, प्रसिद्ध उद्योगपति, ज्येष्ठ भ्राता मा. खासदार श्री हरिवंश सिंह जी के कर-कमलों द्वारा अपने प्रतिष्ठान की शुरुआत करने जा रहे हैं। महाकाल से पधारे उनके अनन्य भक्त एवं प्रकांड विद्वान पंडित जी के द्वारा पूजा संपन्न कराना तथा अन्य गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति आपको सदैव रिद्धि-सिद्धि प्रदान करे, हमारी यह भी शुभकामना है।


माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से आपके यहाँ सदैव शुद्ध शाकाहारी, स्वादिष्ट मांसाहारी एवं चायनीज़ व्यंजनों की थाली सजती रहे तथा आपका यह "हंसी-खुशी" रेस्टोरेंट एंड बार अपने नाम को सार्थक करते हुए हर ग्राहक के जीवन में सदैव स्वाद और आनंद भरे।


ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका व्यवसाय दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति करे और नवी मुंबई के स्वाद-प्रेमियों का पसंदीदा स्थान बने।


अपनी वाणी को विराम देते हुए हम यह कहना कदापि नहीं भूलेंगे कि -

जिसे चाहिए अन्नपूर्णा का स्वाद, सदैव करेगा वह हंसी-खुशी को याद।_


हार्दिक शुभकामनाओं सहित,

राजाराम सिंह

संपादक, हिंदी पत्रिका 'तरकश' सह प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा

बिहार प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र , दिनांक: 10 जून 2026

 
 
 

Recent Posts

See All
डॉ कुंवर हरिवंश सिंह,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ******************* *मा. डॉ. कुंवर हरिवंश सिंह जी,* आपके *75वें जन्म दिवस* की ढेरों बधाईयां एवं अशेष मंगलमय शुभकामनाएं। आप जैसे कर्मठ, शिक्षाविद एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित

 
 
 
गणेश नाईक ,जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** मा. गणेश जी नाईक साहेब, आमदार, ऐरोली विधान सभा वन एवं पर्यावरण मंत्री, महाराष्ट्र शासन। आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आप भाज

 
 
 
रमेशदादा पाटिल को जन्मदिन शुभेच्छा

*जन्मदिन-शुभेच्छा* ****************** *मा. रमेश दादा पाटिल साहेब* माजी आमदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,कोली महासंघ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। *आप हैं कोली समाज की

 
 
 

Comments


bottom of page