top of page
Search

आज़ाद अध्यापक

  • rajaramdsingh
  • Feb 1, 2023
  • 1 min read

Updated: Feb 25, 2023

जो भी होते हैं अध्यापक ,

काम इनका होता है व्यापक।

भाई बंधु और सगे सम्बन्धी ,

सबके सदैव होते अभिभावक ।।


स्कूल में भले हो इंस्पेक्शन,

मौसम का हो खराब कंडीशन।

फिर भी अपनों ने याद किया ,

रहते तत्पर बिन कंडीशन ।।


भले हों क्यों न खुद में व्यस्त ,

या विद्यालय के काम से त्रस्त ।

लेकिन अपनों के दुख़ दर्द में ,

बन जाते सबके विश्वस्त ।।


नहीँ सोचते कभी अर्थ की बात ,

देते सबको जी जान से साथ ।

शादी हो या शिक्षा रोजगार ,

बिमारी में भी सदैव बढ़ाते हाथ ।।


परवाह नहीँ करे अंजाम का ,

चिंता करते सबके काम का ।

रहें खुशहाल सारा समाज ,

प्रभु से प्रार्थना उनके नाम का ।।


प्लस टू के शिक्षकों में श्रेष्ठ,

प्राचार्य शंकर उम्र में ज्येष्ठ ।

भले हो रहे विद्यालय से मुक्त ,

अपने काम में रहें यथेष्ठ ।।


रहें अज़ीज़ प्यारे हमदम ,

ज्ञान देवें ज्ञानी बन हरदम ।

सेवा भावी होवे जीवन ,

मिला भले हो फ्रीडम ।।

******************************

*गीता एवं राजाराम सिंह*

31 जनवरी 2023

 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page