top of page
Search

चंद्रयान 3

  • rajaramdsingh
  • Aug 23, 2023
  • 1 min read

Updated: Dec 21, 2023


खोलो आँखें लग गई पांखें,

देखो दुनियाँ इसरो दम। 2

सबसे पहले दक्षिणी ध्रुव पर,

पहुँच रचे इतिहास हम।।


विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,

चंद्र क्रांति क़ा है नारा ।

चन्द्रयान 3 के करामात से,

भारत क़ा हुआ चाँद तारा ।।

बढ़ा देश क़ा स्वाभिमान अब,

नहीं किसी से कम हैं हम ।

सबसे पहले दक्षिणी ध्रुव पर ,

पहुँच रचे इतिहास हम ।।


तिरंगे को लहाराने चाँदपर ,

किया चरण सब पुरा ।

छोड़ा नहीं वैज्ञानिकों ने ,

कोई काम अधूरा।।

सुन्दर सफल चन्द्रयान 3 से

फोड़ दिये हम विजय क़ा बम ।

सबसे पहले दक्षिणी ध्रुव पर,

पहुँच रचे इतिहास हम ।।


नहीं चाँद अब दूर के,

बन गए अब ये टूर के ।

विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर

दोनों वीर रघुवीर के ।।

कहे रघुवंशी भारत को है ,

विकसित कहलाने क़ा दम।

सबसे पहले दक्षिणीध्रुव पर ,

पहुँच रचे इतिहास हम ।।

***************************

राजाराम रघुवंशी 23/08/ 2023

 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page