छेका,फलदान एवं मंगनी हेतु शुभकामना पत्र
- rajaramdsingh
- Mar 23
- 2 min read
*.........श्री गणेशाय नमः*
*.........शुभकामना-पत्र*
*****************
*कुमारी रागिनी*
एवं
*कुमार दिपेश*
के छेका, फलदान एवं मंगनी की मांगलिक बेला में पधारे हुए समस्त सुधिजनों, परिजनों एवं स्नेहीजनों को चंदन, वंदन एवं आत्मिक अभिनंदन । इस अलौकिक अवसर पर हम वर-वधु को आशीर्वाद स्वरूप कहना चाहेंगे कि ,,,,,
हो न कभी आपको खुशियों की कमी ,
कदमों के नीचे हो फूलों की जमीं ।
आँसू तो हो हीं नहीं आपकी आँखों में ,
हो भी गर तो वह हो खुशियों की नमी ।।
*समग्र शुभचिंतकों ,*
आज का यह क्षण अति विशिष्ट है जब *कुमारी रागिनी* एवं *कुमार दिपेश* वैदिक रीति रिवाज से सनातन संस्कृति के अति विशिष्ट पंद्रहवें *पावन परिणय* संस्कार में बंधने के पूर्व कलश गणेश एवं कूल देवी देवता को साक्षी मानकर अपने परिवार, रिश्तेदार एवं इष्ट मित्रों की गरिमामयी उपस्थिति में मुंबादेवी एवं सिद्धि विनायक की पावन नगरी ,राष्ट्रों के राष्ट्र महाराष्ट्र की पवित्र भूमि पर वाशी गांव , नवी मुंबई के दत्त मंदिर परिसर हॉल में एक दूसरे के साथ रेशमी धागों में बंधकर जीवन यात्रा की नई शुरुआत करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं ।
परमपिता परमेश्वर एवं जगत जननी की असीम अनुकम्पा से यह दो हृदय का स्नेहिल-मिलन एवं जीवन रूपी विपुल संभावनाओं की सशक्त आधारशिला के साथ साथ दो परिवार,दो कूल एवं दो मातृ भाषा का सुंदर संगम भी है ।
हम कामना करते हैं कि आपका जीवन सुखद, सुदृढ़ एवं दीर्घायु तो हो हीं , आप दोनों एक-दूसरे के प्रति सदैव सम्मान, प्रेम और सनातन संस्कारों के साथ सुखमय जीवन यात्रा तय करें जो अनुपम संस्कारों से सृजित एवं आलोकित रहे ।
मातारानी आप दोनों के जीवन के समस्त सपनों एवं इच्छित लक्ष्यों की सदैव पूर्ति करें ,,,,यही श्री चरणों में बारम्बार प्रार्थना ।
आपके उज्ज्वल भविष्य की पुनः मंगलमयी शुभकामनाओं के साथ ,,,,
.......................हम हैं
गीता एवं राजाराम सिंह ममता रामनरेश महतो
कोपरखैरने , नवी मुंबई वाशी गांव,नवी मुंबई
*दिनांक 22 मार्च 2026 , रविवार*
Comments