top of page
Search

जन्मदिन-शुभेच्छा आनंद संन्होत्रा ज़ी

  • rajaramdsingh
  • Dec 16, 2023
  • 1 min read

प्रिय मित्र श्री ब्रह्मानंद सन्होत्रा ज़ी,

आप हो मुंबई के शिल्पकार करते रचना जो बनते मिसाल।

स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।


तीक्ष्ण प्रतिभा के हो धनी नहीं रहे कभी ज्ञान की कमी,

देने को जन्मदिन शुभेच्छा करते सदा हम सब प्रतीक्षा।

कृपा पात्र बन परम पिता के आप जियें हज़ारों साल,

स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।


मित्र मंडली के हो लाडले पराजुली सर के हो आप प्राण,

पुत्र-पुत्री-पत्नि-परिवार और सगे-सम्बन्धी के भी शान ।

बने जन्मोत्सव सुन्दर उत्सव नया साल बनाये मिसाल,

स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।


बता रहे अपनों के नयना आप हो मित्रों में कीमती गहना,

मानवता और शिष्टाचार क़ा क्या कहना भाई क्या कहना।

शुभकामनाएं जन्मदिवस की बन अधिवक्ता मिटाओ बबाल ,

स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।


जन्मदिन की अनंत शुभकामनाओं के साथ

राजाराम रघुवंशी एवं मित्र मण्डली

नवी मुंबई जिला , महाराष्ट्र

दिनांक : 16 दिसंबर 2023

 
 
 

Recent Posts

See All
छठ पूजा

आसुरी शक्ति के संहार के बाद , रवाना हुए जन्मभूमि वर्षों बाद । होकर सवार पुष्पक विमान में , आए अयोध्या अपनों के साथ ।। कहे राम कुल ...

 
 
 

Comments


bottom of page