जन्मदिन-शुभेच्छा आनंद सन्होत्रा ज़ी
- rajaramdsingh
- Dec 16, 2023
- 1 min read
प्रिय मित्र आनंद सन्होत्रा ज़ी
आप हो मुंबई के शिल्पकार करते रचना तो बनते मिसाल।
स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।
तीक्ष्ण प्रतिभा के हो धनी नहीं रहे कभी ज्ञान की कमी,
देने जिनको अपनी शुभेच्छा करते रहते हमसब प्रतीक्षा।
कृपा पात्र बन परम पिता के आप जियें हज़ारों साल,
स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।
मित्र मंडली के हो लाडले पराजुली सर के हो आप प्राण,
पुत्र-पुत्री पत्नि परिवार और सगे-सम्बन्धी के भी शान ।
बने जन्मोत्सव सुन्दर उत्सव नये साल में बना मिसाल,
स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।
बता रहे अपनों के नयना मित्रों के हो आप कीमती गहना,
मानवता और शिष्टाचार क़ा क्या कहना भाई क्या कहना।
शुभकामनाएं जन्मदिवस की बन अधिवक्ता करो कमाल,
स्वस्थ संस्कारी हे सदाचारी रहो आनंदज़ी सदा खुशहाल।।
जन्मदिन की अनंत शुभकामनाओं के साथ
राजाराम रघुवंशी एवं मित्र मण्डली
नवी मुंबई जिला , महाराष्ट्र
दिनांक : 16 जनवरी 2023
Comments