top of page
Search

वेलेंटाइन की शाम,जाबाजों के नाम

  • rajaramdsingh
  • Feb 13, 2023
  • 1 min read

Updated: Sep 21, 2023


वेलेंटाईन और पुलबामा हमला ,

14 फरवरी को मनाये जाते ।

कोई प्यार पर फूल बरसाते ,

तो क़ोई शहादत पर सिर झुकाते ।।


पश्चिमी सभ्यता भारत में,

बेतुकी संस्कृति लाया है ।

झूठे प्यार के खातिर ,

सच्चा प्यार भुलाया है ।।


कोई देता गुलाब इस दिन ,

कोई प्यार को टेड्डी बियर ।

करता है प्रोपोज तो कोई ,

कहता हेलो माय डियर।।


होते ज़ब ये लवर पॉइंट,

या गार्डन के किसी कोने में ।

बेशर्मी होती है सीमा पार ,

एक दूजे संग खोने में ।।


भूल जाते आज के दिन हीं,

जाबाजों ने जान गँवाई थी।

हमारे प्यार परवान चढ़ें,

सोचकर खुद को मिटाई थी।।


आएं आज के दिन को हम ,

जवानों के नाम करें ।

कहे राजाराम वेलेंटाइन पर ,

जवानों का सम्मान करें ।।

***************************

पुलवामा में शहीद जवानों को नमन

 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page