top of page
Search

जीवनदायिनी

  • rajaramdsingh
  • Mar 18, 2023
  • 1 min read

Updated: Mar 23, 2023

नारी न होती तो नर न होता,

नाहीं होता यहां कोई जीव ।

नारी होती समस्त सृष्टि की ,

सशक्त सर्वाँगिण नींव ।।


महाप्रलय के प्रचंड प्रकोप से ,

हुआ था ज़ब सृष्टि का विनाश ।

बन श्रद्धा निराश मनु को ,

बंधाई थी तब आश ।।

बिन नारी स्तित्व बिहीन सब,

चाहे नर या कोई परजीव ।

नारी होती समस्त सृष्टि की ,

सशक्त सर्वाँगिण नींव ।।


जीव की नींव कोख में पड़ती ,

कष्टों को माँ हँसकर सहती ।

भ्रूण को बच्चा बनने तक ,

गर्भ में हीं वह रक्षा करती ।।

मातृत्व की अनंत शक्ति ,

बनाती भ्रूण को सुंदर जीव ।

नारी होती समस्त सृष्टि की ,

सशक्त सर्वाँगिण नींव ।।


कराकर वक्ष का अमृत पाण,

बनाती शिशु को सदा महान ।

अभिमन्यु को गर्भ में हीं ,

सिखलाई थी अदभुद ज्ञान ।।

अंतरिक्ष को भेदकर यह

उड़ा रही वायुयान निर्जीव ।

नारी होती समस्त सृष्टि की,

सशक्त सर्वांगिण नीव ।।


वेद पुराण उपनिषद सिखाता ,

पत्नि को अर्धांगिनी बताता ।

राजाराम इन पुजिता को ,

जीवनदायिनी नाम सुझाता ।।

जिस घर में यह पूजी जाती,

खुल जाता है उसका नसीब ।

नारी होती समस्त सृष्टि की ,

सशक्त सर्वांगिण नीव ।।

*************************

राजाराम सिंह 9 मार्च 2023


 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page