top of page
Search

पूर्वजों को प्रणाम

  • rajaramdsingh
  • Feb 9, 2023
  • 1 min read

Updated: Feb 11, 2023


याद करें शासक सम्राट ,

उनके ऐतिहासिक युद्ध को ।

करें प्रणाम हम अपने पूर्वज ,

चन्द्रगुप्त कुश बुद्ध को ।।


कहीं शाक्य सैनी या सिंह तो

पाटिल और पटेल कहाते ,

महतो मेहता मौर्य वर्मा

इन्हीं नामों से जाने जाते ।

जग को पाले अन्न उपजाकर

अभिनन्दन उन प्रबुद्ध को,

करें प्रणाम हम अपने पूर्वज ,

चन्द्रगुप्त कुश बुद्ध को ।।


हम हैँ वीर नहीँ हैँ कायर

याद करो इतिहास को,

अश्वमेघ का रोका घोड़ा

महारथी सब ख़ास को ।

नहीँ दिखा ज़ब उपाय कोई

आये श्रीराम थे युद्ध को

करें प्रणाम हम अपने पूर्वज ,

चन्द्रगुप्त कुश बुद्ध को ।।


सिकंदर सेल्यूकस सेना को

हमने काबूल में रौंद दिया ,

अहंकारी यवन सेना को

गिरा गिरा मुंह औध दिया ।

जीत लिया था उसे भगाकर

तब भी हमने उस युद्ध को,

करें प्रणाम हम अपने पूर्वज ,

चन्द्रगुप्त कुश बुद्ध को ।।


विश्व विजेता का परचम

सम्राट अशोक ने लहराया,

किया त्याग फिर सिंहासन

और बुद्ध शरण में आया।

विश्व विजेता बन करके

था छोड़ा द्वन्द युद्ध को,

करें प्रणाम हम अपने पूर्वज

चन्द्रगुप्त कुश बुद्ध को।।

************************

*राजाराम सिंह, 8 फरवरी 23*

 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page