top of page
Search

नए वर्ष की मंगलमयी शुभकामना

  • rajaramdsingh
  • Jan 1, 2023
  • 1 min read

सुख समृद्धि सदा मिले ,करूँ प्रथम पूज्य से कामना I

नए वर्ष के नई किरण की ,मंगलमयी शुभकामना II


स्वस्थ रहें , विश्वस्त रहें , बनें आप अपनों के खास ,

आपके निर्णय पर सदा , आँख मुंद करे जग विश्वास I

कुल देवता, वास्तु देवता, ग्राम देवता का साथ रहे ,

मातु पिता का आपके सिर पर, आशीषमय हाथ रहे II

जीवन पथ सुपथ रहे , भगवती से करूँ यही कामना ,

अपनों से अपनत्व मिले, करूँ प्रभु से विशेष प्रार्थना I

शिक्षा का हो खूब संचार, यही हमारी है भावना ,

नए वर्ष के नई किरण की , मंगलमयी शुभकामना II


बन जाए सब बिगड़े काम, मिले आपको नई पहचान ,

भारतवर्ष का पूरी दुनिया में , खूब बढे सम्मान I

पडोसी से रहे बढियाँ रिश्ता,आतंक का सफाया होवे ,

मिले स्थाई सदस्यता हमें , विट्टो पावर यु एन देवे II

कहे राजाराम सरकार से ,डटकर करें शत्रु का सामना ,

पी ओ के जब अपना होगा ,तब होगा साकार सपना I

मिटे बेरोजगारी नए रोजगार की, हो प्रबल संभावना ,

नए वर्ष के नई किरण की मंगलमयी शुभकामना II


सुख समृद्धि सदा मिले ,करूँ प्रथम पूज्य से कामना I

नए वर्ष के नई किरण की ,मंगलमयी शुभकामना II

**********************************************


 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page