योग शक्ति
- rajaramdsingh
- Mar 26, 2022
- 1 min read
Updated: Mar 28, 2022
ऐसी शक्ति दो हे भगवान , कि नित उठ योग करूँ।
धरूँ हरदम गुरु का ध्यान ,कि नित उठ योग करूँ।। धरूँ हरदम गुरु का ध्यान
ऐसी हमको योग सिखाओ , योग कराकर निरोग बनाओ।
करूँ माता पिता का सम्मान ,कि नित उठ योग करूँ ।। धरूँ हरदम गुरु का ध्यान......
ज्ञान कि ऐसी गंगा बहाओ , बेटा बेटी का अंतर मिटाओ ।
करे बेटी का सब सम्मान , कि नित उठ योग करूँ।। धरूँ हरदम गुरु का ध्यान......
योग सिखाकर योगी बनाओ , ज्ञान का सागर सब में बहाओ ।
करो सब मिल दहेज़ अपमान , कि नित उठ योग करूँ।। धरूँ हरदम गुरु का ध्यान......
ज्ञान कि ऐसी ज्योत जगाओ , भाईचारे का पाठ पढ़ाओ ।
बढे भारत का दुनिया में शान ,कि नित उठ योग करू।। धरूँ हरदम गुरु का.
Comments