लोग पूछते हैं,,छठ क्या है ? तो सुनें
- rajaramdsingh
- Oct 26, 2025
- 1 min read
Updated: Jan 17
सनातनियों का सशक्त आधार ,
वेद पुराणों का वृहद संस्कार ।
विश्व मंच पर धूम मचाने
वाला है यह छठ त्यौहार ।।
नया क़ुरबार सूप और डाला ,
ज़रूरी नहीं व्रती गले माला ।
प्रकृति प्रदत्त होते सामान ,
ठकुआ होता विशेष पकवान ।।
था बिहार का लोकल
जो अब बना ग्लोबल त्यौहार ।
विश्वमंच पर धूम मचाने
वाला है यह छठ त्योहार ।।
नदी तालाब साफ करने का ,
जुड़वा सिंदूर मांग में भरने का ।
पीली साड़ी पीले धोती ,
निर्जला उपवास रहने का ।।
जाति पाति का भेद मिटाता ,
बिहार का यह अद्भुद त्योहार ।
विश्व मंच पर धूम मचाने ,
वाला है यह छठ त्योहार ।।
महत्वपूर्ण है खड़ना का खीर ,,,,,
मुंगेर से शुरू किए थे रघुवीर ।
मन भावन इसके संगीत ,
शारदा सिंहा का लोक गीत ।।
अर्घ्य दान इसके शानदार,
षष्ठी सूर्य का का यह त्योहार ।
विश्वमंच पर धूम मचाने ,
वाला है यह छठ त्योहार ।।
सनातनियों का सशक्त आधार ,
वेद पुराणों का वृहद संस्कार ।
विश्वमंच पर जो धूम मचाने ,
वाला है यह छठ त्यौहार ।।
Comments