top of page
Search

शातिर शुक्ला

  • rajaramdsingh
  • Jul 6, 2023
  • 1 min read

Updated: Jul 16, 2023


वाह रे नेता ! करके लघुशंका,

बजा डाली आपराधिक डंका।

आदिवासी पर घृणित अपराध ,

जला डालेंगे तेरी लंका।।


शर्मशार कर डाला करतूत से ,

अत्याचार के मिले सबूत से ।

घोंट डाला इंसानियत क़ा गला ,

मध्यप्रदेश में घटे घटना अद्भुत से ।।


धोता जिसका चौकीदार पैर,

बना दिया उसको तुम गैर।

करो कठोरतम कार्यवाई ,

वरना होगा मानवता से बैर।।


कहे राजाराम पोलिस अधिकारी से ,

अपराधियों के इन कारोबारी से ।

मत बनने दो भारत को पाकिस्तान ,

काम करो सदैव समझदारी से।।

**************************

राजाराम सिंह, 06 जुलाई 2023

 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page