top of page
Search

सिया संग रामज़ी आ रहे (wrong)

  • rajaramdsingh
  • Dec 25, 2023
  • 1 min read

Updated: Oct 23, 2025

सिया संग राम ज़ी आ रहे

*********************

वर्षो बाद श्री धाम अयोध्या,

सुन्दर सजा रहे.............2

सिया संग राम ज़ी आ रहे

नगर में खुशियाँ बाँट रहे.....2


भरे जो सबका गागर

थे अबतक घर से बाहर...2

कहता था अपना भाई

हमारा हक़ है बराबर...2

हो ओ ओ ......

रामलला के जन्मभूमि पर

हक थे जता रहे...

सिया संग रामज़ी आ रहे.......

नगर में खुशियाँ बाँट रहे.....2


आया एक भक्त सुन्दर

अयोध्या के हीं अंदर

प्रभु श्रीराम लला क़ा

बनेगा सुन्दर मंदिर ..2

हो... ओ... ओ...

मिटाके झगड़ा उसी भूमि पर

मंदिर बना रहे.............

सिया संग रामजी आ रहे ...

नगर में खुशियाँ बाँट रहे....2


प्रभु श्रीरामज़ी आएं

जनक लली को भी लाएं

चहुओर चौकीदार भी

अपना फर्ज़ निभाएं...2

हो ओ ओ..........

जलाके दीपक दीपावली

त्यौहार मना रहे...........

सिया संग रामजी आ रहे...

नगर में खुशियाँ बाँट रहे....2


वर्षो बाद श्रीधाम अयोध्या.

सुन्दर सजा रहे..............

सिया संग रामजी आ रहे

नगर में खुशियाँ बाँट रहे...2

***********************

राजाराम रघुवंशी 25 दिसंबर 2023

 
 
 

Recent Posts

See All
छठपूजा शुभकामना

चार दिवसीय एक ऐसा त्यौहार जहां कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटे जाते, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, औरतों के साथ छेड़ छाड़ नहीं होता , चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं

 
 
 
कैसे मनाएं हम नववर्ष

मनाने दें खा पीकर पश्चिमी देश वासियों को हर्ष । ठिठुर रही हैं भारत माता , कैसे मनाएं हम नववर्ष ।। धरा कांपती शीत लहर से , स्कूल बंद है इसके कहर से । चलती नहीं समय से ट्रेन , भर

 
 
 
बेटियों का जीवन सँवारो

बेटियां तुमने इतिहास रचकर , बढ़ाई है भारत की शान । महिला विश्वकप अपने नाम कर , साबित कर दी तू है जग में महान ।। करता हूं तेरा वंदन अभिनंदन , घी के दीप जलाता हूं । बसता है तेरे दिल में तिरंगा , गीत खु

 
 
 

Comments


bottom of page