top of page
Search

डीड रद्द करने के लिए दलसिंहसराय रजिस्ट्रार को दिया गया आवेदन

  • rajaramdsingh
  • Jun 3
  • 2 min read

सेवा में,

अवर निबंधक महोदय,

अवर निबंधन कार्यालय, दलसिंहसराय ,

जिला समस्तीपुर , बिहार

पिन 848114


*विषय: डीड नं. 3753, दिनांक 11/05/2026 के माध्यम से निष्पादित फर्जी विक्रय पत्र पर आपत्ति एवं अगले आदेश तक म्यूटेशन/नई रजिस्ट्री पर रोक लगाने हेतु आवेदन।*


महोदय,


सविनय निवेदन है कि मैं राजाराम सिंह पिता श्री द्वारिका लाल सिंह निवासी- ग्राम + पोस्ट - बेलारी, थाना +अंचल उजियारपुर , जिला - समस्तीपुर , बिहार का स्थाई निवासी हूँ और जीविकोपार्जन के लिए नवी मुंबई , महाराष्ट्र में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का किसी तरह भरण पोषण करता हूं ।


1. मेरे पूर्वजों की पुश्तैनी जमीन मौजा बेलारी, थाना नं. 235, खाता नं.(पुराना) 104, खेसरा नं. 1556, रकबा 6 डिस्मिल है। उक्त जमीन आज तक संयुक्त परिवार की संपत्ति है और इसका न तो सामाजिक स्तर पर बंटवारा हुआ है और न ही माननीय न्यायालय द्वारा ही बटवारा हुआ है ।


2. दिनांक 11/05/2026 को किरण कुमार सिंह द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचकर उक्त जमीन का फर्जी "आपसी बाँट बाखुन्दा" दिखाकर अपनी पत्नी सरस्वती किरण सिंह के नाम विक्रय पत्र नं. 3753 निष्पादित करवा लिया गया है।


3. मैं उक्त जमीन का सह-हिस्सेदार हूँ और मैंने न कभी बंटवारे के लिए सहमति दी है, न किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है। अतः उक्त विक्रय पत्र धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निष्पादित है।


4. इस फर्जीवाड़े के विरुद्ध मैंने थाना प्रभारी , उजियारपुर को आज हीं रजिस्टर्ड पोस्ट से आवेदन कर दिया है तथा माननीय सिविल न्यायालय में उक्त डीड को रद्द करने हेतु वाद दायर करने की प्रक्रिया में हूँ।


अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि:

1. डीड नं. 3753, दिनांक 11/05/2026 को विवादित मानते हुए अभिलेख में दर्ज किया जाए।

2. खेसरा नं. 1556, रकबा 6 डिस्मिल, मौजा बेलारी की जमीन पर अगले आदेश तक किसी भी प्रकार का नामांतरण, दाखिल-खारिज या नई विक्रय पत्र का निबंधन न किया जाए।

3. यदि विपक्षी द्वारा इस जमीन को आगे विक्रय करने का प्रयास किया जाए तो उसे तत्काल रोका जाए।


मैं अपने दावे के समर्थन में सेल डीड की छायाप्रति, खतियान की नकल एवं उजियारपुर पुलिस स्टेशन में भेजी गई आवेदन की प्रति भी संलग्न कर रहा हूँ।


*दिनांक*: 14/05/2026

*संलग्न*:

1. सेल डीड नं. 3753 की छायाप्रति

2. खतियान की नकल

3. थाना में दिए गए आवेदन की प्रति


*विश्वासभाजन*

नाम: राजाराम सिंह

पिता: श्री द्वारिका लाल सिंह

पता: ग्राम + पोस्ट बेलारी,

थाना +अंचल - उजियारपुर,

जिला - समस्तीपुर , बिहार

पिन 848132

मोबाइल *8850001327*


*पत्राचार का पता*

राजाराम सिंह

राधाकुंज , रूम न.918, सेक्टर 3 , चिकनेश्वर बस डिपो के पीछे , मंदिर के पास , कोपरखैरने , नवी मुंबई 400709


मोबाइल: 8850001327/9867276821

 
 
 

Recent Posts

See All
हंसी खुशी रेस्टोबार को शुभकामना

॥ श्री गणेशाय नमः ॥ शुभकामना पत्र श्री नंद किशोर गोस्वामी जी, "हंसी-खुशी रेस्टोरेंट & बार" के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। आज का दिन अत्यंत शुभ है जब

 
 
 
सौ.ममता एवं नरेश जी के वैवाहिक वर्षगांठ के सिल्वर जुबली अभिनंदन

सौ.श्रीमती ममता जी एवं चिरंजीवी श्री राम नरेश जी , आप दोनों के वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगाँठ यानि सिल्वर जुबली या रजत जयंती के पावन अवसर पर ह

 
 
 
पुस्तैनी जमीन हड़पने के खिलाफ उजियारपुर थाना प्रभारी को आवेदन

सेवा में, श्री मान थाना प्रभारी महोदय, थाना - उजियारपुर , जिला - समस्तीपुर, बिहार पिन 848132 *विषय: फर्जी बंटवारा दिखाकर पुश्तैनी जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज

 
 
 

Comments


bottom of page