पुस्तैनी जमीन हड़पने के खिलाफ उजियारपुर थाना प्रभारी को आवेदन
- rajaramdsingh
- Jun 3
- 3 min read
सेवा में,
श्री मान थाना प्रभारी महोदय,
थाना - उजियारपुर ,
जिला - समस्तीपुर, बिहार
पिन 848132
*विषय: फर्जी बंटवारा दिखाकर पुश्तैनी जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु आवेदन।*
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं राजाराम सिंह पिता श्री द्वारिका लाल सिंह निवासी ग्राम +पोस्ट बेलारी ,थाना +अंचल उजियारपुर , जिला समस्तीपुर ,बिहार पिन कोड 848132 का स्थायी निवासी हूँ तथा जीविकोपार्जन के लिए नवी मुंबई , महाराष्ट्र में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का किसी तरह भरण पोषण करता हूं ।
1. मेरे पिताजी श्री द्वारिका लाल सिंह अपने ननिहाल में हीं रहते हैं और नाना नानी की पुश्तैनी जमीन का उपयोग करते हैं । मेरे पिताजी की नानी ने अपनी पुत्री स्वर्गीय सोमारी देवी के नाम मौजा बेलारी, थाना नं. 235, खाता नं. 104 (पुराना ) , खेसरा नं. 1556, रकबा 6 डिस्मिल जमीन अपने जीवन काल में रजिस्ट्री कर दी थी जिसमें मेरा व मेरे परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कानूनी हक व हिस्सा बनता है । इस जमीन का आजतक न तो सामाजिक स्तर पर और न ही माननीय न्यायालय के द्वारा ही हमारे भाइयों में इसका बंटवारा हो पाया है ।
2. दिनांक 11/05/2026 को मेरे भाई किरण कुमार सिंह, पिता श्री द्वारिका लाल सिंह ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत उक्त जमीन को अपनी पत्नी श्रीमती सरस्वती किरण सिंह के नाम रजिस्ट्री डीड नं. 3753 के द्वारा बेच दिया है।
3. उक्त सेल डीड में यह झूठा तथ्य अंकित किया गया है कि "आपसी बाँट बाखुन्दा से खास हिस्सा बिक्रेता को चला आता है"। जबकि वास्तविकता यह है कि आज तक हमारे भाई के बीच कोई बंटवारा हुआ ही नहीं है और न ही मैंने या परिवार के अन्य वारिसों ने किसी बंटवारे के कागज पर हस्ताक्षर हीं किया है।
4. सच्चाई जानते हुए भी हमारे पड़ोसी राम दयाल सिंह पिता स्वर्गीय नथुनी सिंह की इस फर्जी रजिस्ट्री में अहम भूमिका रही है जिसने खुद पहचान कर्ता के रूप में हस्ताक्षर करके इस आपराधिक कृत्य में भरपूर सहयोग किया है तथा मुझे मेरे कानूनी हक से वंचित करने की पूर्ण साजिश रची है।
5. यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) धोखाधड़ी, 335 फर्जी दस्तावेज बनाना, 336 फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में प्रयोग करना, और 61(2) आपराधिक षड्यंत्र के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर
1. किरण कुमार सिंह पिता श्री द्वारिका लाल सिंह मोबाइल नंबर 8779939986
2. सरस्वती किरण सिंह पति श्री
किरण कुमार सिंह तथा
3. राम दयाल सिंह पिता स्वर्गीय नथुनी सिंह , ग्राम बेलारी , वार्ड नंबर 2, ब्रह्मस्थान के निकट, पोस्ट बेलारी, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर, (बिहार) के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें।
मैं सेल डीड की छायाप्रति एवं खतियान की नकल आवेदन के साथ संलग्न कर रहा हूँ।
*दिनांक*: 18/ 05/2026
*संलग्न*: 1. सेल डीड नं. 3753 दिनांक 11/05/2026 की छायाप्रति
2. खतियान की नकल
प्रार्थी*
नाम : राजाराम सिंह
पिता : श्री द्वारिका लाल सिंह
पता : ग्राम बेलारी , वार्ड नंबर 2, ब्रह्मस्थान के निकट, पोस्ट बेलारी , थाना - उजियारपुर , जिला समस्तीपुर , बिहार
पिन 848132
मोबाइल नं.: 8850001327
*पत्राचार का पता*
राजाराम सिंह ,
राधाकुंज , रूम न. 918, सेक्टर 3, चिकनेश्वर बस डिपो के पीछे , शिवमन्दिर के पास , कोपरखैरने ,
नवी मुंबई 400709
Comments