सौ.ममता एवं नरेश जी के वैवाहिक वर्षगांठ के सिल्वर जुबली अभिनंदन
- rajaramdsingh
- Jun 4
- 1 min read
सौ.श्रीमती ममता जी
एवं
चिरंजीवी श्री राम नरेश जी ,
आप दोनों के वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगाँठ यानि सिल्वर जुबली या रजत जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं ।
पच्चीस वर्षों का यह सुखद सफर प्रेम, विश्वास, समर्पण और आपसी सम्मान का अनुपम उदाहरण है। आपने जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना एक-दूसरे का हाथ थामकर किया है और अपने परिवार को स्नेह, संस्कार तथा एकता की अमूल्य धरोहर प्रदान की है।
इस विशेष अवसर पर हम आपके सुखी एवं सफल दाम्पत्य जीवन को नमन करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपका यह साथ सदैव बना रहे। आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आनंद निरंतर बढ़ता रहे तथा आने वाले वर्ष भी सदैव प्रेम और खुशियों से परिपूर्ण हों।
इस खुशी के मौके पर हम कहना चाहेंगे ,कि,,,
1. पच्चीस वर्षों का सफ़र सुंदर रहा ,,,आगे भी रहे सफर सुहाना,
एक दूजे पर प्यार ऐसे लुटाये
जैसे हो आपके पास प्रेम का
ख़ज़ाना।
आप युगल जोड़ी,, बने रहे यूँ ही
एक दूजे के ख़ास,
संग रहे आपके खुशियाँ, प्रेम
और विश्वास ।।
2. रिश्तों की डोर में प्रेम का रंग हो गहरा ,
पच्चीस वर्षों का साथ सचमुच
होता सुनहरा ।
सिल्वर जुबली पर बस इतना
कहते हैं आपका प्रेम रहे अमर,
भरा रहे खुशियों से जीवन,,
और साथ रहे हम सफ़र ।।
3. आपने पच्चीस बसंत साथ निभाये ,
दिवाली के दिए भी साथ साथ
जलाए ।
राम नरेश-ममता का यह सुंदर
संगम,
युगों-युगों तक ऐसे गमके जैसे
चमके खुशबूदार चंदन।।
पच्चीसवीं वर्षगाँठ यानि रजत वैवाहिक वर्षगांठ की पुनः पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।
सादर अभिनंदन सहित,
सिंह राजाराम एवं गीता
दिनांक 30 मई 2026
Comments